मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! झगडा़खा॑ड थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में एक फर्नीचर व्यापारी के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर घर में दो बेटियों को अलग-अलग कमरे में बंद कर लाखों के गहने व ढाई लाख रुपए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है ! दिनदहाड़े चोरी की वारदात से खो॑गापानी में हड़कंप मच गया था ! सूचना पर तत्काल पुलिस हरकत में आते हुए मौके पर पहुंचकर जांच कार्यवाही शुरु कर दी थी! सीसीटीवी फुटेज में रेकी करते दिख रहे एक संदेही को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ! मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खाेंगापानी के वार्ड क्रमांक 7 खेता दफाई निवासी अनवर अली अपने घर से कुछ दूरी पर फर्नीचर की दुकान का संचालन करता है ! शनिवार की दोपहर में वह अपने घर से बनारस जाने के लिए निकला था। घर पर उसकी दो बेटियां थी और उसके रिश्तेदारी में 10 वर्षीय बेटा उसकी दुकान पर था ! इसी दौरान अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर घर में घुसकर दोनों बेटियों को अलग-अलग कमरे में बंद कर दिये और अलमारी में रखे ढाई लाख नगद एवं लाखों के जेवरात की चोरी कर फरार हो गए ! दिनदहाड़े चोरी की हुई इस वारदात से लोगों में हड़कंप मच गया था तथा दहशत की स्थिति निर्मित हो गई थी ! सूचना पर तत्काल पुलिस हरकत में आकर मौके पर पहुंचकर जांच कार्यवाही शुरू कर दी थी ! फॉरेंसिक एक्सपर्ट एवं डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई थी ! सीसीटीवी फुटेज में रेकी करते दिख रहे संदेही को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ! वही बनारस जा रहे व्यापारी अनवर घटना की जानकारी होने पर रास्ते से ही अपने घर लौट आया ! आशंका व्यक्त की जा रही है कि जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया उससे ऐसा लगता है कि अज्ञात चोरों को अलमारी की चाबी कहां थी इस बात की जानकारी पहले से ही थी। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है !

Categorized in: