मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोरिया सिंध युवा संगठन के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कोरिया कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सिंध समाज के वार्षिक पर्व भगवान झूलेलाल के अवतरण दिन को शासकीयअवकाश घोषित करने की मांग की है । नारायण दास रोचलानी के नेतृत्व में सिन्धी समाज के महापर्व भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस को अवकाश घोषित करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने नारायण दास रोचलानी, हरीश दुलानी, सुदामा छत्तानि, दीपक थावरानी, ​​राकेश मंगतानी, संजय रोचलानी , निखिल छत्तानि, अंकित भोजवानी मौजूद रहे ।
छत्तीसगढ़ में सिंध समाज की जनसंख्या 7 प्रतिशत है इसलिए सिंध समाज के पर्व झूलेलाल जयंती चेट्रीचण्डू को शासकीय अवकाश घोषित होना चाहिए ,प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों ने अपने अपने जिलों में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर पूरे प्रदेश में उपस्थिति के साथ अपनी मांग रखी है ।

Categorized in: