राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को दशहरा पर्व को देखते हुए बलरामपुर मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला गया बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर नगर का भ्रमण किया गया ताकि लोगों में सुरक्षा भावना पैदा हो और अमन चैन भी कायम रहे फ्लैग मार्च बलरामपुर सिटी कोतवाली से शुरू होकर बस स्टैंड एवं नगर से गुजरते हुए बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना में समाप्त किया गया

बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुरेंद्र उके ने कहा कि फ्लैग मार्च दशहरा पर्व को देखते हुए निकाला गया है ताकि जनता की सुरक्षा की भावना पैदा हो साथी अमन व शांति बनी रहे उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि अमन व शांति के साथ साथ पर्व को मनाए वही बलरामपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र उके ने सभी लोगों को दशहरा पर्व की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Categorized in: