राजेन्द्र ठाकुर/बलरामपुर

बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत
जिसे प्रेम समझा, वो धोखा निकला। जिसे अपना जीवनसाथी मान बैठी थी, उसी ने उसका भरोसा कुचलकर रख दिया। तीन वर्षों तक शादी का सपना दिखाकर एक युवती के जीवन से खिलवाड़ करने वाले आरोपी को आखिरकार चांदो पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी कादिर अंसारी पिता दिल मोहम्मद अंसारी, उम्र 29 वर्ष, निवासी इदरीकला, थाना चांदो, ने लगभग तीन साल पहले पीड़िता से जान-पहचान बढ़ाई और भावनात्मक रूप से उसे अपने जाल में फंसाया। उसने शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया। युवती अपने भविष्य के सपनों को संजोती रही, पर आरोपी हर बार वादे से मुकरता रहा।
बेशर्मी की हद तो तब पार हुई जब 1 मई की रात आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट करते हुए जबरदस्ती किया इस अमानवीय कृत्य से आहत होकर पीड़िता ने साहस जुटाया और थाना चांदो पहुंचकर अपना दर्द बयां किया।
प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए थाना चांदो ने तत्काल अपराध क्रमांक 13/25 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(ढ), 450, 323 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर के निर्देशन और थाना प्रभारी चांदो के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम इदरीकला से उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Categorized in: