जगदलपुर । जगदलपुर के नगरनार में तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए। घटना के बारे में आस-पास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना नगरनार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, नगरनार के गोदीमुंडा तालाब में गुरुवार दोपहर 12 बजे 10 से 12 साल के तीन बच्चे नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीनों तालाब में गहरे पानी में जाकर डूब गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें जब देखा तो किसी तरह उन्हें निकाला और नगरनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 

परिजन डॉक्टरों की जांच से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद नगरनार पुलिस जगदलपुर स्थित महारानी मेडिकल कॉलेज बच्चों को भिजवाया। वहां भी डॉक्टरों ने बच्चों के परीक्षण उपरांत मौत की पुष्टि कर दी।

Categorized in: