0 कोटवारों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

चंचलेश श्रीवास्तव

सूरजपुर। जिला मुख्यालय में राजस्व विभाग का हाल बेहाल है। अधिकारियों के व्यवहार व कार्यप्रणाली से लोगो मे असंतोष का वातावरण निर्मित होने लगा है। सोमवार को जहां किसान संघ ने ग्राम पचिरा की पटवारी सहित तहसीलदार पर रिश्वत खोरी का आरोप लगाकर इन्हें हटाने की मांग करते हुए यहां तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। वहीं मंगलवार को तहसीलदर पर अभद्र व्यवहार व अपमानित, प्रताड़ित करने का आरोप लगा कोटवरों ने तहसीलदार के खिलाफ यहां कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।


कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के बैनर तले के जिला कोटवार संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने तहसील कार्यालय में नवपदस्थ प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसीलदार पर उनके साथ अभद्र व्यवहार कर उनका अपमान करने और जबरन तहसील कार्यालय में उनकी ड्यूटी लगा प्रताड़ित करने का अरोप लगाया है। कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में कोटवारों ने बताया है कि तहसील कार्यालय में नवपदस्थ तहसीलदार के द्वारा आये दिन उनके साथ बदस्लूकी करने के साथ उनका अपमान किया जाता है कभी भी कार्यालय में उनकी ड्यूटी लगा उनकों प्रताड़ित भी किया जा रहा है, जिससे वे क्षुब्ध हो गये हैं। उन्होंने तहसीलदार के उनके प्रति भेदभाव करने का भी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में कोटवार संघ के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।

Categorized in: