टीआई व एएसआई पर गाड़ी सहित अवैध गांजा पकड़ने तथा आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का है आरोप

मनेंद्रगढ़ । छत्तीसगढ़ डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश पर कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए कोरिया जिले के जनकपुर टीआई एवं एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है! टीआई एवं एएसआई पर गाड़ी सहित अवैध गांजा पकड़ने तथा आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप है जो जॉच में प्रथम दृष्टया सही पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के जनकपुर थाना प्रभारी जवाहर लाल गायकवाड़ एवं कुंवारपुर चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मीचंद कश्यप पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने निलंबन की कार्यवाही की है। इसके साथ ही प्रकरण में विभागीय जॉंच करने को आदेशित किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त दोनों पुलिस अधिकारियों का मुख्यालय रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर नियत किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही डीजीपी ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया था कि अवैध शराब एवं गांजे के व्यवसाय पर कठोरतम कार्यवाही की जाये। डीजीपी श्री अवस्थी ने निर्देश जारी किया था कि अवैध शराब एवं गांजे की तस्करी होने पर संबंधित थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उक्त घटना 3 अगस्त को बहरासी थाना जनकपुर में हुई थी जिसमें एक गांजा की गाड़ी पकड़ी गई थी जिसमें तीन गा॑जा तस्कर सवार थे जिन्हें पकड़ने के बाद थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने पैसे लेने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया था। इसकी शिकायत प्राप्त होने के बाद एसपी संतोष सिंह द्वारा एएसपी धीरेंद्र पटेल को प्राथमिक जांच करने को कहा गया। जिसकी जा॑च रिपोर्ट प्राप्त होने पर एसपी स॑तोष सिंह ने डीजीपी को अवगत कराया! डीजीपी के निर्दश पर एसपी ने टीआई एवं एएसआई पर निलंबन की कार्यवाही की है।

Categorized in: