सूरजपुर। जहां एक ट्रक पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई है वहीं चार लोगों को चोटे आई है। जबकि दूसरे मामले में घर के सामने खेल रहा एक मासूम बाईक की चपेट में आने से चोटिल हो गया है। घटना ग्राम उमेश्वरपुर व भवरखोह में हुई है। बताया गया है कि ट्रक क्र. सीजी 15 डीसी 4980 जो विश्रामपुर से खाद लेकर उमेश्वपुर सोसायटी में गया था जहां से खाली कर लौटते वक्त ट्रक अनियंत्रित होकर गांव में ही सड़क के किनारे गड्डे में पलट गया। जिससे उसमें सवार मजदूर 45 वर्षीय नन्दू राजवाडे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोगों को चोटे आई है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक नन्दू ग्राम पेंडरखी का बताया गया है। आहत भी वहीं के है। घटना के बाद ट्रक चालक गोविन्द राम भाग खड़ा हुआ है। दूसरी घटना ग्राम भवरखोह की है जहां एक 5 वर्षीय नीरज यादव घर के सामने खेल रहा था। इसी दरमियान गांव का ही कृष्ण कुमार गुप्ता बाईक से जा रहा था और मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसे चोटे आई है। उपचार के लिए उसे ओड़गी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो मामलो में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

Categorized in: