सूरजपुर। आयुष विभाग द्वारा आयुष विभाग के आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सा अधिकारियों, आयुष फार्मासिस्टों व औषधालय सेवकों की दल द्वारा कोविड 19 प्रभावित क्षेत्र जजावल व पकनी में खण्ड चिकित्सा अधिकारी प्रतापपुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर के कर्मचारियों के सहयोग से विशेष आयुष औषधियों का वितरण किया गया। कोविड 19 के विरूद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने व स्वस्थ रहने संबंधी जानकारी प्रदान किया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार नें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधी दिशा निर्देश जारी किया है जिसका आम जनता के बीच प्रचार प्रसार हो एवं लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग व जागरूक हो इस उद्देश्य को लेकर यह विशेष आयुष कैंप रखा गया। जिसमें निम्नलिखित जगहों में आयुर्वेद व होम्योपैथी के रोगप्रतिरोधक औषधियों का वितरण किया गया- जिला कंट्रोल रूम चंदोरा में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी में 14, सेनेटाईजर दल चंदोरा में 15, मेडिकल कैंप पकनी में 61, फारेस्ट आफिस कैंप जजावल में 24, पुलिस थाना कैंप जजावल में 45, कोरेंटाइन कैंप जजावल में 25 कुल 181 कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को वितरित व लगभग 100 आम जनता के लिए दवाई मेडिकल कैंप पकनी में छोड़ा गया , इस प्रकार कुल 281 लोगों को आयुर्वेद व होम्योपैथी के रोग प्रतिरोधी औषधियों का वितरण किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी आरके द्विवेदी के निर्देशन में डाॅ. नारायण सिंह गोंड, डाॅ. महन्त लाल सोनमानी,डाॅ. उद्धव प्रसाद मिश्रा, डाॅ. प्रणिता चंद्रिकापुरे, डाॅ. पवन तिवारी, डाॅ. राखी केशरवानी, ओंकार जायसवाल, आलोक कौशिक, गोपी राम मंडावी, अवधलाल सिंह,राकेश कुमार पाण्डे, राजेन्द्र प्रसाद एक्का, वीर भवन सिंह सक्रिय रहे ।

Categorized in: