कोरबा – जेवर चमकाने के नाम पर दो युवकों ने एक महिला से मंगलसूत्र लेकर चंपत हो गए। जानकारी मिलने पर महिला ने अपने पति के साथ घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज कराया।PauseUnmute

कोतवाली थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन वायरलेस आफिस के पीछे रविन्द्र झा अपने परिवार समेत निवासरत हैं। रविन्द्र किसी काम से बाहर गए थे और उनके दोनों बच्चे कोचिंग क्लास में गए थे। घर पर पत्नी संगीता अकेली थी। इस दौरान दो अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे। उन्होंने संगीता से पीतल व तांबे की मूर्तियों, जेवर को पाउडर से चमकाने की बात कही। लुभावन बात किए जाने से संगीता उनके झांसे में आ गई। उसने तांबे से बने भगवान गणेश की मूर्ति उन्हें साफ करने के लिए दिया।

आरोपितों ने मूर्ति को चमका दिया। इससे प्रभावित होकर संगीता ने आरोपितों ने अपने सास के सोने का मंगलसूत्र साफ करने को दिया। इस दौरान युवकों ने संगीता को बातो में फंसाए रखा। इस बीच संगीता किसी काम के लिए घर के अंदर गई और थोड़ी देर बाद जब वो वापस लौटी, तो दोनों युवक मंगलसूत्र लेकर गायब हो चुके थे। युवकों न देख उसके होश उड़े गए। उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति रविंद्र को दी। इस पर पति ने अपने स्तर पर अनजान युवकों की खोज भी की, पड़ोसियों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। जब कोई सुराग नहीं लगा, तब रविंद्र व उसकी पत्नी ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि महिला संगीता की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के विरूद्ध मामला दर्ज कर पतासाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा समय- समय पर ठग गिरोह से बचने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है, उसके बावजूद लोग ठगों के झांसे में आ जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कभी भी आपके गली-मोहल्ले में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो उनके झांसे में आने के बजाए पुलिस को सूचना दें।

Categorized in: