मंत्री टी एस सिंह देव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित

अंबिकापुर ! छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी गोधन नया योजना का शुभारंभ ग्राम सरगांव और केशवपुर में स्थित गौठान से राकेश गुप्ता जिला पंचायत उपाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ! इस योजना के तहत सरकार पशु पालकों से गोबर खरीदेगी यह सेतु सरकार ने गोबर का परिवहन व सहित ₹2 प्रति किलो दाम निर्धारित किया है आज हरेली के त्यौहार के दिन इस महत्वकांक्षी योजना का शुभारंभ हुआ आज ही के दिन ग्राम केशवपुर में शासन के द्वारा बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया ! इस अवसर पर टीएस सिंह देव मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से केशवपुर की जनता को इस महत्वकांक्षी योजना के लिए बहुत-बहुत बधाइयां दी साथ ही हरेली त्यौहार के अवसर पर प्रदेश की जनता को उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दिए ! कार्यक्रम में जनपद सदस्य, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि गण क्षेत्र के ग्रामीण अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे!

Categorized in: