अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। हरेली तिहार के शुभ अवसर पर छ. ग. शासन कि महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का शुभारम्भ सोमवार को कुसमी विकास खण्ड के गोपीनगर गोठान मे विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महराज के हाथों किया गया. इस कार्यक्रम में कार्यक्रम मे स्थानीय पशुपालको से गोबर क्रय किया गया. व जोड़ा बैल कि पूजा भी कि गई. विधायक चिंतामणि महराज के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया. बच्चों के लिए कुर्सी दौर, जलेबी कूद आदि का आयोजन किया गया. इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह, उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, एसडीएम दीपक निकुंज, जनपद पंचायत सीईओ विनोद जायसवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
