पशुपालकों को लाभ पहुंचाने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य : गुलाब कमरो

मनेंद्रगढ़ ! छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना का आज सोमवार सुबह भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के एसएलआरएम सेंटर में शुभारंभ किया है ! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे सहित पार्षद गण व नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे !

छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना का शुभारंभ करते हुए राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने कहा कि गोधन न्याय योजना से रोजगार व आय के अवसर उपलब्ध होंगे ! प्रदेश के 2785 गोठानो से आज गोधन न्याय योजना का शुभारंभ हो रहा है जिसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में शासन द्वारा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं ! उन्हें भी बलरामपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है वे बलरामपुर जाकर गोधन न्याय योजना की शुरुआत करेंगे ! राज्य मंत्री श्री कमरो ने कहा कि शासन द्वारा दो रुपए किलो पशु पालकों से गोबर खरीदा जाएगा तथा खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट अन्य उत्पाद बनाया जायेगा ! गोधन न्याय योजना से गौ पालन एवं गौ सुरक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा वही खुली चराई पर रोक लग सकेगी तथा जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा ! राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने कहा कि पशुपालकों को लाभ पहुंचाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है ! गोधन न्याय योजना पशुपालकों के लिए वरदान बनेगी तथा उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगी ! मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे ने बताया कि पशु पालकों से कंपोस्ट स्थल पर दो रुपए किलो किधर से गोबर की खरीदी की जाएगी अगर पशुपालक कंपोस्ट स्थल पर अपना गोबर नहीं लाते हैं गोबर को संग्रहण करने की स्थिति में 1 रूपया 75 पैसे की दर से पशुपालकों के घर में ही गोबर की खरीदी की जाएगी !

Categorized in: