अंबिकापुर ! कॉलेजों की परीक्षाओं में जनरल प्रमोशन देकर छात्रों को पास करने की मांग को लेकर बुधवार को एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ताओं व कॉलेज के छात्रों के द्वारा, अपने अपने घरों में धरना देकर आंदोलन किया गया ! एनएसयूआई के द्वारा यह मांग रखी गई है की, कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए महाविद्यालय विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा कराना अभी संभव नहीं है जहां भीड़ भाड़ लगाने की अनुमति सरकार नहीं दे रही है वहां आज एनएसयूआई ने अपनी मांग रखते हुए सभी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा घर पर बैठकर एक आंदोलन किया गया व धरना दिया गया और घर पर तख्ती लेकर बैठा गया और इसमें मांग रखी गई कि सभी कॉलेज के छात्रों को जनरल प्रमोशन देकर उन्हें उत्तीर्ण किया जाए और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह जल्द से जल्द हमारी मांग पूरी की जाए यह हमारी मांग आज विश्वविद्यालय से है! साथ ही साथ सभी सभी छात्रों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी मांग को रखने के लिए धरने पर बैठा गया इस कार्यक्रम में आज शुभम जयसवाल ,राहुल ,सलीम ,प्रिंस यशवंत, रजत ,राघवेंद्र इत्यादि कार्यकर्ता धरने पर बैठे!

Categorized in: