अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। जिला पंचायत बलरामपुर द्वारा आदेश जारी करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जनपद पंचायत कुसमी व जनपद पंचायत शंकरगढ़ में पदस्थ कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक संविदा को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश प्रयत्न तक कार्य करने हेतु आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत कुसमी में पदस्थ कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार तिर्की को जनपद पंचायत शंकरगढ़ का जिम्मा सौंपा गया हैं तो वहीं शंकरगढ़ में पदस्थ कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक कुमार द्विवेदी को जनपद पंचायत कुसमी का जिम्मा सौंपा गया है. साथ ही तकनीकी सहायक संविदा प्रतीक कुमार तिवारी को जनपद पंचायत कुसमी से शंकरगढ़ व श्रीराम रॉयल को जनपद पंचायत शंकरगढ़ से कुसमी भेजे जाने हेतु आदेश जारी किया गया हैं। उक्त आदेश कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम सम्मानित द्वारा अनुमोदित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर द्वारा जारी किया गया हैं. जिस आदेश को तत्काल प्रभावशील बताया गया है।

Categorized in: