अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। जलावन सहित अन्य कार्यों में उपयोग के लिए नगर सहित आसपास के गाँव में इन दिनों वनों की अंधाधुंध कटाई जोरो पर चल रही हैं. इससे एक ओर हरे भरे वन बंजर होते जा रहे हैं। वन संपदा का भी दोहन से भारी नुकसान हो रहा है इसके साथ पर्यावरण असंतुलन का खतरा बढ़ते जा रहा है। रविवार को भी कुसमी से लगे भेड़ी पहाड़ में महिलाओं के समूह द्वारा जंगल काटे जाने की सूचना पर मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने जंगल से लकड़ी लाते हुए 6 महिलाओं को पकड़ लिया जबकी कुछ महिलाएं दूसरे रास्ते से भाग गई वन विभाग द्वारा नगर की बराती बाई, पति बिसुन, उर्मिला पति भीखाराम, रिजिना पति धरम नगेशिया, प्रतिमा पति जगरनाथ, अंजू पति सोहन, एवं विनीता के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर एक एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और उनके पास से टांगी भी जप्त कर दुबारा जंगल नही काटने की समझाईस दी गई। केंद्र सरकार द्वारा उज्वला योजना के तहत मुक्त गैस कनेक्शन दी गई हैं। इसके बावजूद जलावन के लिए भी ग्रामीण महिलाओं द्वारा अंधाधुंध वनों की कटाई करना समझ से परे हैं। वही नगर वासियो ने वन विभाग पर वनों को बचाने में गम्भीरता नही दिखाने का आरोप लगाया है।

Categorized in: