रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर में 10 लाख रुपए लागत से बन रहे पुलिया निर्माण कार्य में गुणवत्ताविहीन सामग्री का प्रयोग करने एवं कम लागत से बन जा सकने वाले पुलिया का जानबूझकर अधिक लागत का स्टीमेट बनाकर कार्य करवाएं जाने की जांच की मांग जनपद सदस्य जितनी देवी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी है।

                                             जनपद सदस्य जितनी देवी ने एसडीएम को सौपे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर के शिकारी रोड तेलियाबांध के पास पुलिया निर्माण सार्वजनिक आवागमन हेतु बनवाया जा रहा है जिसकी प्रशासकीय स्वीकृती 10 लाख रुपए की है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पुलिया के एबेटमेंट एवं रिटेनिंग वॉल के निर्माण में नीचे बेस का कार्य जिसमें 20mm की गिट्टी का प्रयोग होना चाहिए उसमें 80 से 100 mm गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। पुलिया निर्माण में उपयोग की जा अत्यंत निम्न स्तर का है। जनपद सदस्य ने इसकी जांच करवा उचित कार्रवाई की मांग की है।

नहीं हो रहा है तराई- जनपद सदस्य जितनी देवी ने आरोप लगाया है कि पुलिया निर्माण कार्य में 1 दिन भी   तराई नहीं की जा रही है ऐसे में पुलिया के मजबूती पर असर पढ़ रहा है। कार्य पूर्णता मनमानी रूप से किया जा रहा है।

उपअभियंता के द्वारा नहीं किया जाता है निरीक्षण- जनपद सदस्य जितनी देवी ने आरोप लगाया है कि जो पुलिया कम लागत में बन जाना चाहिए था उसका उस का स्टीमेट बढ़ाकर बनाया गया है जिसमें राशि का समायोजन कर दिया जाएगा। श्रीमती देवी ने कहा कि उपअभियंता के द्वारा निर्माण निरीक्षण सही ढंग से नहीं किया जा रहा है जिस कारण ऐसी मनमानी हो रही है।

ठेकेदारी से कराया जा रहा है कार्य- जितनी देवी ने आरोप लगाया कि जो कार्य ग्राम पंचायत के द्वारा कराया जाना चाहिए था उसे ठेकेदारी पर दे कराया जा रहा है। जिस करण ठेकेदार के द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है।

Categorized in: