मकर सक्रांति के अवसर कपड़ा मेला का आयोजन,तीन हजार से ज्यादा कपड़े कम्बल वितरित

श्री अग्रसेन भवन के पास नेकी की दीवार में लगातार चौथे साल हुआ आयोजन

प्रतापपुर- छोटे पांव मजबूत कदम ने चार साल पहले एक अनूठी पहल की थी और इस बार फिर मकर सक्रान्ति के दिन कपड़े मेला का आयोजन किया गया।प्रतापपुर में श्री अग्रसेन भवन के पास संस्था द्वारा बनाये गए नेकी की दीवार में आयोजन के दौरान तीन हजार से ज्यादा कपड़े,गर्म कपड़े और कम्बल का वितरण किया गया,कुछ बच्चों को चप्पलें भी दीं गईं।मेला के दौरान उपस्थित अतिथियों ने छोटे पांव मजबूत कदम की इस अनूठी पहल की जमकर सराहना की।

                    दान के पर्व मकर सक्रांति को छोटे पांव मजबूत कदम ने अलग तरह से अग्रसेन भवन के पास नेकी की दीवार में मनाया,मुहिम ने इसे एक त्योहार का रूप दिया जिसमें जिनके पास कपड़े व अन्य सामग्री आवश्यकता से अधिक है उन्हें यहां छोड़ने का आव्हान किया गया और आसपास के गांव गांव से बुलाये गए जरूत्तमन्दों में बांट दिया गया,इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में कपड़े,गर्म कपड़े,कम्बल व अन्य सामग्री आई थी।इस ररह के आयोजन का यह चौथा साल था जिसमें सैंकड़ो जरूरतमन्द लाभान्वित हुए।इस दौरान रुद्र महाराज,शक्कर कारखाना अध्यक्ष विद्यासागर सिंह, व्यवसायी प्रेमपाल अग्रवाल, आनंद मित्तल,बीईओ एमएस धुर्वे अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।प्रकाश क्लॉथ सेंटर, आकाश गंगा,छैलू राम विनोद कुमार सूरजपुर, लाजपतराय मित्तल सूरजपुर,भूपेश तिवारी,बीईओ एमएस धुर्वे,स्वामी आत्मानन्द के प्राचार्य केबी यादव,बीएमओ डॉ एके विश्वकर्मा, मित्तल क्लॉथ सेंटर,राहुल तिवारी,पंकज सिन्हा,अनुज सिन्हा,प्रमेन्द्र जायसवाल धरमपुर, धर्मेंद्र सोनी,हरिनारायण राज एसडीओ आरईएस,नवीन सिंघल,स्वास्थ्य विभाग के राजेश वर्मा,अजय कुमार मिश्रा विजयनगर,राजेन्द्र किराना स्टोर,राकेश मोहन मिश्रा शिक्षा विभाग,संजय टेंट हॉउस,मुकेश तायल व अन्य ने कपड़ों व नगद के रूप में सहयोग किया।संस्था द्वारा जनसहयोग से भंडारा भी आयोजित किया गया।इस दौरान कांता देवी गोयल,कमला देवी सिंघल,ललिता अग्रवाल,कोमल गर्ग,पूनम मित्तल सहित राजेन्द्र जायसवाल, बनवारीलाल गुप्ता,मनोज मित्तल,अनिल मित्तल,एमएस धुर्वे,भूपेश तिवारी,सचिन जायसवाल,राकेश मित्तल,तूफान सिंह,दीपंक चंद मित्तल,जीशान खान,राहुल तिवारी,मुकेश तायल,गिरधर निराला,प्रवीण मित्तल,मंगल सिंह,आकाश मित्तल,अंकित मित्तल,शुभम मित्तल,अजय मित्तल,दिलीप कुमार,अमर सिंह,पुनीत सिंघल,अंकुर बंसल,हनी मित्तल,ओमप्रकाश मैनेजर,सचिव अनिल गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।

अतिथियों ने कपड़ा मेला की सराहना की…

छोटे पांव मजबूत कदम और सक्रांति पर अनूठी पहल की उपस्थित अतिथियों ने जमकर सराहना करते हुए हर सम्भव सहयोग देने की बात कही।रुद्र महाराज ने कहा कि मुहिम जन जन तक पहुंच रही है जो हमारे लिए भी गर्व की बात है,इसे आगे बढ़ाने हम सभी सहयोग करेंगे।शक्कर कारखाना अध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने कहा कि मुहिम से जुड़ी पूरी टीम की सोच ने पूरे प्रतापपुर को गौरान्वित किया है,मुहिम जिस तरह जरूत्तमन्दों की मदद कर रही है सराहनीय है। छोटे पांव मजबूत कदम की शुरुआत जिस सोच से हुई है अद्भुत है,यह एक ऐसी सोच है जो हमारे समाज के सबसे निचले तपके के लिए है,मुहिम के लोग बिना भेदभाव के सभी जाति धर्म के लोगों का सहयोग कर रहे हैं, इससे समाज मे आपसी दूरी कम होगी। बीईओ एमएस धुर्वे ने कहा कि छोटे पांव मजबूत कदम जिस तरह का काम कर रही है एक पवित्र काम है जो मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा है।मुहिम को जिस तरह का जनसहयोग मिल रहा है निश्चित ही बहुत आगे बढ़ेगा और ज्यादा से ज्यादा जरूत्तमन्दों तक पहुंचेगा।व्यवसायी प्रेमपाल अग्रवाल ने कहा कि अपने स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति सहयोग करता है लेकिन छोटे पांव मजबूत कदम एक मुहिम का रूप लेकर आगे बढ़ रहा है सराहनीय है,इसे आगे बढ़ाने हम सभी सहयोग करेंगे।

सबके सहयोग से बढ़ रहे आगे…

मुहिम के संयोजक राकेश मित्तल ने छोटे पांव मजबूत कदम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुहिम के तहत मकर सक्रांति को जरूत्तमन्दों के लिए एक अलग त्योहार के रूप में पिछले चार सालों से मना रहा है।आज भी तीन हजार से ज्यादा कपड़े,गर्म कपड़े,कम्बल, चप्पलों का बितरण किया गया है।उन्होंने बताया कि उनकी संस्था का भी यह चौथा वर्ष है और उपलब्धियों भरे रहे हैं।चार सालों में जनसहयोग से चार हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों को स्वेटर,जूते चप्पल,तीन हजार से ज्यादा कम्बल का वितरण किया जा चुका है।स्कूली बच्चों को तीन हजार छाते,तीन हजार स्लेट,पेंसिल,दस हजार कॉपियां, पेन पेंसिल रबर कटर व अन्य सामग्री का वितरण किया जा चुका है।राकेश मित्तल ने बताया कि जनसहयोग से पूर्व में भोला यादव के परिवार के लिए गुड्डी का घर बनाया गया था,अब खजुरी ने दिव्यांग जोड़े श्यामसाय पैंकरा व  निरपति का घर बनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि उनकी संस्था को भरपूर जनसहयोग मिल रहा है जिस कारण विभिन्न गतिबिधियाँ संचालित की जा रही हैं।

Categorized in: