राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर बलरामपुर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने 75 वर्षीय सनियो को दी सफलतापूर्वक कीमोथैरेपी
बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लगातार विस्तार होने के क्रम में एक और महत्वपूर्ण पहल हुई है। शासन के मंशानुरूप जिला चिकित्सालय में अब कैंसर की बीमारी से ग्रसित मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। कीमोथेरेपी के लिए मरीजों को जिले से बाहर बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। प्रशासन की सक्रियता से अब जिले में ओरल, सर्वाइकल तथा ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा प्राप्त होगी।
आज चिकित्सालय में डॉ रवि शंकर भगत व डॉ सुबोध सिंह के नेतृत्व में 75 वर्षीय महिला सनियो कोरवा को कीमोथेरेपी दी गई। जिला चिकित्सालय में पहली बार किसी मरीज को सफलतापूर्वक कीमोथेरेपी दी गई है। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिला जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम को बधाई दी और बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। छत्तीसगढ़ के सुदूर उत्तरपूर्व के अंतिम छोर के जिले में भी अब कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी सुविधा मिलने से लोगो को लाभ मिल पाएगा।

Categorized in: