राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर -बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार गिरदावरी कार्य करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके बाद लगातार बलरामपुर जिले में गिरदावरी का कार्य करने राजस्व विभाग की टीम गांव गांव जाकर गिरदावरी का कार्य कर रही है। वहीं आज बलरामपुर राजस्व विभाग की टीम गिरदावरी करने ग्राम पंचायत बड़कीमहरी पहुंची और किसान के साथ उनके खेतों में जाकर गिरदावरी किया। जिले में गिरदावरी का कार्य तेजी से चल रहा है।जिसमें आरआई पटवारी मौके पर खेत में पहुंचकर निरीक्षण के उपरांत ही गिरदावरी का कार्य कर रहे हैं वही गिरदावरी करने पहुंचे राजस्व विभाग के आर आई रंजीत सिंह बड़कीमहरी हल्का पटवारी हामिद रजा ने बताया कि हमें उच्चाधिकारियों के निर्देशनुसार किसानों के खेतों में जाकर गिरदावरी करने को निर्देश प्राप्त हुई है और हम किसानों के खेतों में जाकर गिरदावरी का कार्य कर रहे हैं किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर बलरामपुर जिले भर में बड़े पैमाने में गिरदावरी का कार्य किया जा रहा है और किसान खुद मौके पर राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंच राजस्व विभाग की टीम को अपनी-अपनी खेत एवं खेतों में लगी फसल दिखा रहे हैं। किसानों ने भी बताया कि राजस्व की टीम के द्वारा जो गिरदावरी किया जा रहा है उससे वह संतुष्ट है उन्होंने कहा की राजस्व की टीम एक एक फसल का मुआयना कर रही है और फसल के अनुसार गिरदावरी का कार्य कर रही है जिससे हमें कोई दिक्कत नहीं है और हम इनके कार्य से संतुष्ट हैं। वही इस गिरदावरी केे कार्य में पंचायत सचिव रतन सिंह एवं गांव की दर्जनों किसान मौजूद रहे

Categorized in: