राजेंद्र ठाकुर /राजू बलरामपुर – बलरामपुर जिला मुख्यालय के संयुक्त जिला कार्यालय भवन में छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ की बैठक प्रांता अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अगुवाई में संपन्न हुई जहां प्रांत अध्यक्ष के द्वारा सभी वाहन चालकों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई साथ ही प्रांता अध्यक्ष ने उद्बोधन के दौरान सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि ड्यूटी टाइम पर किसी भी प्रकार का नशे का प्रयोग ना करें ताकि किसी प्रकार के अधिकारी और कर्मचारियों का दबाव हमारे ऊपर ना आए प्रांता अध्यक्ष ने सभी उपस्थित नियमित अनियमित वाहन चालकों से बातचीत करते हुए उन्हें समझाइश दी जहां वाहन चालकों ने प्रांता अध्यक्ष को बताया कि छुट्टी के दिनों में भी अधिकारियों के द्वारा उन्हें छुट्टी नहीं दिया जाता है और अधिकारी अपने घर तक हमें ले जाते हैं जिसकी वजह से हम अपने छुट्टी में भी ड्यूटी करना पड़ता है जिस पर प्रांत अध्यक्ष ने इस पर विचार विमर्श करने की भी बात कही। वही इस बैठक में अबरार अली अनुज कुमार लकड़ा तितुस मिंज
केलमेंट कुमार सत्य प्रकाश भरत दुबे रविंद्र सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक उपस्थित रहे।

Categorized in: