राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर- बलरामपुर जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ सरकार की 2 साल की उपलब्धियों को गिनाया। कहां की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने 36 वादों में से 24 वादे को पूरा कर चुकी है। बाकी वादों को भी आने वाले समय में पूरा किया जाएगा। धान खरीदी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो 15 साल में भाजपा की सरकार ने नहीं कर पाई है वह हमारी सरकार ने 2 सालों में कर दी है। उन्होंने केंद्र सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमें समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नहीं करने दे रही थी जिसको लेकर काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार ने सभी मुसीबतों का सामना करते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की है। वही 15 साल की सरकार में जिस तरीके से धान खरीदी नहीं हो पाई थी वही 2 साल की सरकार ने सर्वाधिक धान खरीदी करने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। वहीं बीजेपी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अगर जिन बीजेपी नेताओं के पास आरोप से संबंधित प्रूफ हो वह हमें दिखाएं। केवल बयानबाजी से यह सिद्ध नहीं होगा। किसानों की कर्ज माफी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की 15 सालों की बीजेपी सरकार ने 2003 मे कहा था कि लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ करेंगे लेकिन एक चवनी माफ नहीं कर पाई और अब किसानों के सामने घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। हमारी सरकार ने लगभग 13 लाख किसानों का लगभग 11 हजार करोड़ रुपया कर्जा माफ किया है।

वहीं पत्रकारों के सवालों पर जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 साल की बीजेपी की सरकार ने पत्रकारों के एक सवाल पूछे जाने पर उसे प्रताड़ित करती थी ।लेकिन कांग्रेस की सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून को विधानसभा में कानून पारित करने की बात कही जहां पत्रकारों की पूरी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। वही पत्रकारों के लिए अलग से भवन की व्यवस्था भी की जा रही है।

Categorized in: