सूरजपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा के निर्देश पर प्रांत व्यापी समस्याओं को लेकर सभी 90 विधायकों को संगठन की ओर से ज्ञापन देने के कार्यक्रम के क्रम में टीचर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह एवं जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह के नेतृत्व में प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह  के प्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष तथा शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरेश राजवाड़े को क्षेत्रीय विधायक के गृह ग्राम शिवपुर जाकर लम्बित माँगों को आगामी विधानसभा के बजट सत्र में रखने की अपील की। जिस पर उन्होंने इसकी अनुशंसा कर मुख्यमंत्री को भेजने आश्वस्त किया है।

प्रांतीय महामंत्री रंजय सिंह एवं भूपेश सिंह ने ज्ञापन के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया है कि जनघोषणा पत्र में क्रम्मोनती तथा पुरानी पेंशन को प्रमुखता से शामिल किया गया है साथ ही यह भी कहा कि एल बी शिक्षकों को 23 वर्ष की सेवा अवधि के बाद भी 1 भी क्रम्मोनती नही मिली इसी तरह सहायक शिक्षकों के पद्दोन्ति हेतु 28 हजार पद रिक्त हैं  वर्तमान में शासन द्वारा पद्दोन्ति दिये जाने पहल की गई है परन्तु एल बी संवर्ग के नियुक्ति तिथि को वरिष्ठता मानकर पद्दोन्नति दी जाये वेतन विसंगति का मुद्दा बहुप्रतीक्षित है प्राथमिक शिक्षा को विशेष सेवा मानते हुए व्याख्याता व शिक्षक के वेतनमान के अंतर के अनुपात में सहायक शिक्षक के वेतन में सुधार किया जाए,जन घोषणा पत्र में उल्लेखित पुरानी पेंशन   बहाली को लागू करते हुए, बाजार आधारित नवीन पेंशन व्यवस्था को  अतिशीघ्र समाप्त किये जाने सहित अन्य मांगे की गई है।

Categorized in: