राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ झारखंड की सीमा का किया औचक निरीक्षण वही सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मी,स्वास्थ्य कर्मी से चर्चा कर लिया व्यवस्था का जायजा। बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावडे आज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज झारखंड सीमा का निरीक्षण करने पहुंचे वहीं निरीक्षण के उपरांत झारखंड सीमा पर सुरक्षाबलों,स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली वही आने जाने वाले लोगों का ब्यौरा संधारित को रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही ना हो झारखंड से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले समस्त लोगों के पास कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है। जिनके पास कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है। उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं है। तो उनका भी सीमा में प्रवेश से पहले ही कोविड-19 टेस्ट करना अनिवार्य होगा जिससे कोविड-19 संक्रमण का पता लग सकता है। जांच के दौरान जिन का रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तत्काल उन्हें इलाज मुहैया कराई जाए एवं उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाए। बलरामपुर कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर एसएस पैकरा,सीएमओ दीपक एक्का मौके पर मौजूद रहे।

Categorized in: