अंबिकापुर। शहर के चौपाटी के आसपास आए दिन बदमाशों के द्वारा उपद्रव मचाकर शांति भंग करने का प्रयास किया जाता है। पुलिस की गस्त के बाद भी इनकी प्रवृत्ति पर लगाम नहीं लग पा रहा है। 11 जून को पुन: चौपाटी के पास टी स्मोकर नामक चाय दुकान के संचालक और महिला स्टाफ के साथ दो युवकों के द्वारा दुकान के अंदर घुसकर और दुकान से बाहर निकालकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी कुछ लोगों ने बनाया, जो पुलिस के संज्ञान में आया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया और इनके खोजबीन में लगी है।
 

Categorized in: