दतिमा मोड़/सूरजपुर (अनुप जायसवाल)- भैयाथान विकासखंड के ग्राम राई में आज सुबह घटना में एक युवक की पानी में संदिग्ध हालत में लाश मिली। जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर तत्काल करंजी पुलिस बल पहुंची।

                                                       प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राई के जुनापारा में युवक के घर से 200 मीटर दूर में स्थित डेंजर जोन बतरा डेम में सुबह 06:00 बजे युवक का लाश मिला। मामला कुछ ऐसा है यह युवक मंगलवार से अपने घर से निकला था और एक स्थान से दूसरे स्थान भटक रहा था परिजन लगातार अपने संबंधित रिश्तेदार और खतरा भरी स्थानों पर खोज – बीन कर रहे थे, युवक को ठंडा पानी पसंद था अंत में बतरा डैम में युवक का लाश मिला लाश मिलते ही गांव में मातम परस गया है, मृतक का नाम अर्जुन यादव पिता समय लाल यादव उम्र 28 उम्र निवासी ग्राम पंचायत का रहने वाला है, युवक का शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा।

बतरा डेम बहुत ही प्राचीन स्थल है और प्रशासन, जनप्रतिनिधि के अनदेखी के कारण आज तक यहां किसी तरह का सुरक्षा न ही सुविधा उपलब्ध नहीं है, सैकड़ों जान इस डेम में जा चुकी है, ना ही कोई सूचना बोर्ड, किसी तरह का सुरक्षा नहीं रहने के कारण लोग यहां नहाने भी आते हैं और वह धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर आकर्षित हो जाते हैं और नतीजा जान देकर चुकानी पड़ती है।

Categorized in: