मनेंद्रगढ़। झगराखाण्ड पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है ।
थाना प्रभारी झगराखाण्ड विजय सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक युवती 28 वर्ष लेदरी की रहने वाली है। वह थाना आकर लिखित शिकायत कर बताई की पिछले दो वर्षों से आरोपी आयुष्मान को वह जानती पहचानती है एवं उससे दोस्ती थी।कई बार वह शादी के लिए उसको प्रपोज भी किया था परंतु वह उससे शादी करने से मना कर दिया। शादी करने से मना करने पर पिछले 6 माह से आरोपी आयुष्मान और उसके मध्य बातचीत बंद थी। 03 जनवरी 2021 को आरोपी युवक आयुष्मान सिंदूर का डब्बा लेकर उसके घर पहुंच कर शादी करूंगा कह कर जिद करने लगा साथ ही उसका हाथ , बाँह पकड़कर बेइज्जत करने की नीयत से छेड़खानी करने लगा।
रिपोर्ट पर थाना भादवि की धारा 452, 354, 354 ( ख ) का अपराध पंजीबद्ध किया गया और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया डॉ . पंकज शुक्ला के दिशा निर्देशन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण उके के नेतृत्व में थाना प्रभारी विजय सिंह के द्वारा टीम गठित कर आरोपी आयुष्मान शिवहरे आ. चंद्रदत्त शिवहरे उम्र 25 वर्ष निवासी बस स्टेन्ड स्टेशन रोड घुनघुटी चौराहा थाना बिरसिंहपुर पाली जिला उमरिया ( म.प्र . ) , हाल मुकाम आमाखेरवा , सरकारी स्कूल के पीछे थाना मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह , प्र.आर. किशन चौहान , संदीप बागीस , आर.संजय पाण्डेय , राजेश मिश्रा , अनिल जांगड़े एवं उमाशंकर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Categorized in: