अंबिकापुर। नशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” अंतर्गत बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते अधेड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 05 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है।
प्रतीक्षा बस स्टैंड में स्थित पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय एवं टीम ने मुखबीर की सूचना पर दीवान तालाब के मेड़ के पास 01 संदिग्ध व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया, जो गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम प्रकाश नामदेव पिता स्व.नकुल नामदेव 52 वर्ष निवासी दीवान तालाब के पास सत्तीपारा निवासी बताया। आरोपी के पास प्लास्टिक का झोला था, जिसकी तलाशी लेने पर 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, आरक्षक मंटू गुप्ता, विमल कुमार, संजय तिवारी, सैनिक सुनील गुप्ता, दिलीप नायक शामिल रहे।

Categorized in: