छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के करौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कमलापुर में सांप काटने से 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। खेत से काम करके पति जब वापस लौटा, तो उसका पुत्र रो रहा था। पत्नी की शव बिस्तर में पड़ा था।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कमलापुर के खखसीपारा की सुगंती बाई बुधवार की रात पति और बच्चे के साथ खाना खाई, इसके बाद तीनों सो गए। गुरुवार को सुबह छह बजे महिला का पति लरंग साय रोजाना की भांति खेत जाने के लिए उठा, इस दौरान उसकी पत्नी और पुत्र सो रहे थे। इन्हें सोते देखकर वह खेत में काम करने के लिए चला गया। दोपहर में खाना खाने के लिए घर आया तो उसका पुत्र आंगन में रो रहा था। जब वह कमरे के अंदर गया तो पत्नी मृत अवस्था में बिस्तर में पड़ी थी। पत्नी को हिलाया-डुलाया, तो वो नहीं उठी। इसके बाद जैसे ही वह बिस्तर हटाया, तो डंडा करैत सांप दिखाई दिया। पड़ोसियों को बुलाकर वह सांप को मार दिया। बताया जा रहा है कि मृतिका के साथ ही उसका पुत्र भी सो रहा था, जो सांप के डसने से बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

Categorized in: