बिश्रामपुर। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के गायत्री खदान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी की नियत से घूम रहे दो युवकों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की तड़के करीब तीन बजे ग्राम पंचायत गेतरा निवासी परमेश्वर राजवाड़े व ग्राम पंचायत बंजा निवासी जो अपने बहन के घर गेतरा में रहने वाले भारत सैनी अपने करीब आधा दर्जन लोगों के साथ एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के गायत्री खदान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी की नियत से घूम रहे थे। तभी वहां पर ड्यूटी में तैनात त्रिपुरा बटालियन के जवानों द्वारा युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ाया गया तो केवल दो युवक पकड़ा गए और अन्य युवक भागने में सफल हो गए। एसईसीएल प्रबंधन द्वारा दोनों पकड़े गए युवकों को सूरजपुर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ धारा 109 के तहत कार्यवाही की है।

Categorized in: