देश के मिड-साइज SUV सेगमेंट में दो मॉडल के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली है। खासकर इनके CVT वैरिएंट के बीच कॉम्पटीशन बना हुआ है। ये दो SUV हुंडई क्रेटा और होंडा एलिवेट है। दरअसस, इन दिनों लोग मैनुअल ट्रांसमिशन को छोड़कर अब CVT ऑप्शन की तरफ बढ़ रहे हैं। इन गाड़ियों की ड्राइविंग आसान होती है। ऐसे में आप क्रेटा या एलिवेट के CVT ट्रांसमिशन मॉडल को खरीदने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, इन SUVs को CVT वैरिएंट का माइलेज कितना है। दोनों के बीच कितना अंतर है। सिटी और हाईवे पर कितना माइलेज देती हैं। हम यहां इसकी पूरी डिटेल बता रहे हैं।

हुंडई क्रेटा CVT Vs होंडा एलिवेट CVT माइलेज
टेस्ट हुंडई क्रेटा CVT होंडा एलिवेट CVT
सिटी 10.3kpl 8.6kpl
हाईवे 13.8kpl 13.1kpl
कम्बाइंड 12.05kpl 10.85kpl

कम्बाइंड 12.05kpl 10.85kpl
सबसे पहले बात करें हुंडई क्रेटा CVT के माइलेज की तो जब इसे सिटी के अंदर दौड़ाया गया तब इसने 10.3kmpl का माइलेज दिया। जबकि हाईवे पर इस SUV ने 13.8kmpl का माइलेज दिया। इस तरह इस SUV ने कुल मिलाकर 12.05kmpl का माइलेज दिया। दूसरी तरफ, बात करें होंडा एलिवेट CVT के माइलेज की तो जब इसे सिटी के अंदर दौड़ाया गया तब इसने 8.6kmpl का माइलेज दिया। जबकि हाईवे पर इस SUV ने 13.1kmpl का माइलेज दिया। इस तरह इस SUV ने कुल मिलाकर 10.85kmpl का माइलेज दिया।

 

हुंडई क्रेटा का इंजन
हुंडई क्रेटा में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115hp और 144Nm टॉर्क पैदा करता था, जिसे CVT ऑटो गियरबॉक्स से जोड़ा गया था। हुंडई SUV में इसी पावरट्रेन के लिए ARAI-सर्टिफाइट फ्यूल इफिसियंसी 17.7kpl है। वहीं, 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ माइलेज 17.4kpl है।

होंडा एलिवेट का इंजन
दूसरी तरफ, होंडा एलिवेट को में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन मिलता है। ये 121hp पावर और 145Nm टॉर्क जनरेट है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और वैकल्पिक CVT से जोड़ा गया है। जिसका मतलब है कि यह हुंडई क्रेटा 1.5-लीटर NA पेट्रोल का डायरेक्ट कॉम्पटीशन देती है। एलिवेट MT की ARAI-सर्टिफाइट फ्यूल इफिसियंसी 15.31kpl है। जबकि CVT के लिए माइलेज 16.92kpl का है।

Categorized in: