Redmi 13 फोन लंबे समय से अफवाहों में है अब ब्रांड जल्द ही इस डिवाइस को भारत और ग्लोबल बाजारों में लॉन्च करेगा। हाल ही में अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत और डिज़ाइन रेंडर ऑनलाइन लीक हुए थे, जिससे यूजर्स को संकेत मिला कि इस अपकमिंग डिवाइस से क्या उम्मीद की जाए।

आज एक्स प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है कि जिसमें स्मार्टफोन को दो कलर वेरिएंट में दिखाया गया है, उन्होंने डिवाइस की संभावित फीचर्स शेयर किये हैं।

Redmi 13 डिज़ाइन
स्मार्टफोन जल्द ही इंडोनेशिया में लॉन्च होगा। डिवाइस को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और येलो में दिखाया गया है। स्मार्टफोन में एक चमकदार रियर पैनल, दो कैमरा रिंग और एक एलईडी फ्लैशलाइट है। स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट डिवाइस के नीचे मौजूद है जबकि वॉल्यूम और पावर बटन दाईं ओर मौजूद हैं। ऑडियो जैक को टॉप पर देखा जा सकता है।

Redmi 13 के स्पेसिफिकेशन
अब अगर हम स्पेक्स के बारे में बात करें तो स्मार्टफोन में 6.78-इंच IPS LCD डिस्प्ले है जो FHD + स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो G91 अल्ट्रा प्रोसेसर और माली G52 MC2 GPU से लैस हो सकता है। स्मार्टफोन दो स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन- 8GB/128GB और 8GB/256GB के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित Xiaomi हाइपरओएस पर चल सकता है।

डिवाइस में 5030mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 108MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। जबकि फ्रंट में इसमें 13MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। उम्मीद है कि Redmi जल्द ही Redmi 13 स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख की घोषणा करेगा।

Categorized in: