छ.ग.फ्रंटलाइन
प्रतापपुर। सरगुजा संसदीय क्षेत्र सेे यूं तो सांसद प्रत्याशी के लिए कई नामों पर मंथन चल रहा होगा, लेकिन भाजपा में सरगुजा संसदीय क्षेत्र से युवा चेहरे वासुदेव मांझी के भाजपा की ओर से प्रत्याशी होने की संभावनाओं को बल दिया जा रहा है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नए उम्मीदवारों को टिकट देकर सबको चौंका दिया है और छत्तीसगढ़ में सभी नए चेहरों ने जीत हासिल कर जो इतिहास रचा है, उससे यह साबित होता है की भारतीय जनता पार्टी ने नए लोगों को सामने लाकर एक नई पारी की शुरुआत की है। भाजपा ने आजादी के स्वर्णिम 100 साल तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए भारत में विकसित भारत संकल्प यात्रा भी शुरु कर दी गई है। बात करें वासुदेव मांझी की, तो वे शिक्षित नौजवान होने के साथ ही तेज तर्रार और ऊर्जावान हैं। वे आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। वे प्रतापपुर विकासखंड में रहते हुए पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा कर लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाते नजर आ रहे हैं। वासुदेव पटवारी की नौकरी छोड़कर लगातार भाजपा संगठन को मजबूत बनाने विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराने में भी पीछे नहीं हैं। बता दें कि मरवाही के पूर्व विधायक रामदयाल उईके भी पटवारी की नौकरी छोड़का विधायक बने। इसके अलावा ऐसे भी चेहरे सामने आए हैं जिन्होंने आईएएस तक की नौकरी को तिलांजलि देकर राजनीति में प्रवेश किया और सफलता के मुकाम हासिल कर रहे हैं।

Categorized in: