बैकुण्ठपुर कमलेश शर्मा- भारतीय जनता पार्टी मंडल पटना के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में 55000 हजार रुपए अंसदान किया है, जिस प्रकार से पूरा देश कोरोना वायरस महामारी के संकट से गुजर रहा है ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के आह्वान पर पूरे देश में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को भोजन ,राशन, मास्क हर प्रकार का सहयोग कर रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी स्वेच्छा से कम से कम ₹100 उससे अधिक जितना दे सकता है अंशदान कर रहा है।

पटना मंडल में 61 ग्राम इकाई केन्द्र है जिसे 10 शक्ति केंद्र में बांटा गया है। पार्टी के द्वारा 61 वालेंटियर्स नियुक्त किए गए हैं, एवं 10 शक्ति केन्द्र प्रभारी बनाए गए हैं। सभी वॉलिंटियर्स अपने अपने गांव में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं, लोगों को समझाइश दे रहे हैं कि घर में रहिए घर से बाहर मत जाइए, सोशल डिस्टेंस का पालन करिए, आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड अपडेट करिए, घर में रहिए सुरक्षित रहिए तभी हम कोरोना को हरा पाऐंगे।

पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं वॉलिंटियर्स प्रधानमंत्री राहत कोष में ऑनलाइन के माध्यम से या फिर नगद पार्टी के इकाई अध्यक्ष,शक्ति केन्द्र प्रभारी को दे रहे हैं प्रधानमंत्री राहत कोश फंड जमा किया जा रहा है। अभी तक पटना मंडल से आनलाइन एवं बैंक में नगद जमा राशि मिलाकर कुल 55000 जमा हो चुका है।

जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल को मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल के द्वारा बैंक में जमा राशि का रसीद एवं अंशदान करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी गई है। जब तक लाकडाउन रहेगा तब तक उक्त कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।

Categorized in: