सूरजपुर- एक तरफ देश संकट की घड़ी से जूझ रहा है और लोगो को राशन पानी की व्यवस्था करने में शासन- प्रशासन के पसीने छूट जा रहे है तो दूसरी ओर ऐसे लोग भी है जो इस मौके का फायदा उठाने से बाज नही आ रहे है।

सूरजपुर ब्लॉक के ग्राम जयनगर के उचित मूल्य दुकान संचालक हितग्राहियों की मदद तो दूर उनसे अधिक दाम लेकर जेब भरने में लगा हुआ है। जबकि मदद तो ऐसे भी कर रहे लोग कि घर तक राशन पहुँचा रहे है यह तो करने से रहा संचालक लेकिन जो दाम वही ले तो यह भी किसी जनसेवा से कम न हो लेकिन ऐसी सोच कहा, कई हितग्राहियों ने बताया कि 17 रुपए का शक्कर उन्हें 20 रुपए किलो में दिया जा रहा है इसकी शिकायत कराने पर उल्टे चमकाया जा रहा है। इसकी जानकारी लगने पर जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह ने खाद्य अधिकारी सन्दीप भगत से बात की तो उन्होंने दिखवाने की बात कही है। अब देखना यह है कि इस गम्भीर मामले में क्या करवाई होती या की जाती है जिससे ऐसे मौका परस्तों को सबक मिल सके।

Categorized in: