ग्रामीण रास्तों पर कड़ा पहरा नहीं होने का फायदा उठाकर जिले में प्रवेश कर जा रहे हैं लोग
अंबिकापुर/ बतौली। कोरोना संक्रमण से सरगुजा संभाग अब तक मुक्त है, जो कि जिलेवासियों के लिए काफी राहत की बात है। लेकिन कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से लोगों का आना-जाना रूक नहीं रहा है। हर रोज कोई न कोई कोरोना प्रभावित कटघोरा से जिले में प्रवेश कर रहा है। कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से आने-जाने पर पूरी तरह रोक नहीं लगती है तो जिले में इसका खतरा बढ़ सकता है। मंगलवार को कोरोना प्रभावित क्षेत्र कटघोरा से दो युवक बतौली के ग्राम बिलासपुर अपने घर लौटे हैं। दोनों युवक कटघोरा में रहकर काम करते थे। दोनों के वापस गांव लौटने पर क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में दोनों को अपने-अपने घरों में क्वॉरंटीन में रखा गया था। बुधवार को दोनों युवकों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया और जांच के लिए रायपुर भेजा गया है।
कोरबा जिले के कटघोरा में कोरोना पीडि़तों की सं या बढ़ती जा रही है। इससे पूरे प्रदेश में हडक़ंप मचा हुआ है। अविभाजित सरगुजा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिले की सीमाओं को जगह-जगह सील कर दिया गया है, सडक़ पर निकलना पूरी तरह बंद है। इसके बावजूद आए दिन कटघोरा क्षेत्र से लोगों का जिले में आना नहीं थम रहा है। वहां फंसे मजदूर बाइक से ग्रामीण रास्ते होते हुए जिले में प्रवेश कर जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह दो मजदूर बाइक से कटघोरा थाना अंतर्गत ऊपर पोड़ी से निकले व शाम को सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के बिलासपुर अपने गांव पहुंच गए। दोनों केे गांव में पहुंचने के बाद जैसे ही लोगों को पता चला कि ये कोरोना प्रभावित क्षेत्र कटघोरा से पहुंचे हैं तो हडक़ंप मंच गया। लोगों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शांतिपारा बतौली के बीएमओ डॉ. संतोष पैकरा के मार्गदर्शन में दोनों मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद दोनों को अपने-आने घर में क्वारंटीन कर दिया गया। बुधवार को दोनों को सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दोनों का सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर ए स भेज दिया गया है।
गांव के रास्ते से पहुंच रहे लोग
कटघोरा में कोरोना पीडि़तों की सं या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए कोरबा जिले को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं इस जिले से लगे आसपास के सभी क्षेत्रों को भी सील कर दिया गया है। मेन रोड पर जगज-जगह चेक पोस्ट लगाए गए हैं। इस दौरान वहां फंसे हुए लोग बाइक से मेन रोड को छोडक़र अंदर गांव के रास्ते से सरगुजा के गांवों में पहुंच रहे हैं।
अब तक कई लोगों के आने की खबर
कोरबा जिले से अब तक सरगुजा में कई लोगों केआने की खबर है। कुछ दिन पूर्व दरिमा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति अपने आधा दर्जन साथियों के साथ कटघोरा से अपने गांव पहुंचा था। जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे पहले ही क्वॉरंटीन में रहने की सलाह दी गई थी। वह निर्देश का पालन नहीं करते हुए कटघोरा गया था और अपने साथियों के साथ कार से वापस आया था। सभी के खिलाफ दरिमा थाने में अपराध भी दर्ज किया गया है। वहीं दो दिन पूर्व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक कटघोरा से अपने घर पहुंचा था।
कोटा से लौटे ३ स्टूडेंट्स पड़ोसियों की सूचना पर किए गए होम आइसोलेट
कुछ दिनों पूर्व कुछ अभिभावकों ने राजस्थान के कोटा में फंसे ३३ स्टूडेंट्स को वापस अंबिकापुर लाने के लिए प्रशासन व पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। इस बीच ३ स्टूडेंटस राजस्थान के कोटा में खुद ही प्रयास कर वहां के कलक्टर से अनुमति लेकर लॉकडाउन में ही मंगलवार की रात घर पहुंच गए। उनके व परिजन द्वारा इसकी जानकारी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई, जब पड़ोसियों को इसकी सूचना मिली तब उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को दी। इस जानकारी से हडक़ंप मच गया, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर तीनों स्टूडेंट्स को लेकर अस्पताल पहुंची, बाद में उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति देते हुए छोड़ दिया गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर जरूरत पड़ी तो तीनों का सै पल लेकर जांच हेतु भेजा जाएगा।

Categorized in: