लॉकडाउन के नियमों का नहीं हो रहा था पालन

अंबिकापुर। शहर के कंपनी बाजार में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा था। इस कारण जिला प्रशासन के निर्देश पर कंपनी बाजार को बंद कर प्रतीक्षा बस स्टैंड में शि ट करा दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी होने के बाद बुधवार की सुबह तहसीलदार, निगम व पुलिस की मौजूदगी में बाजार को प्रतीक्षा बस स्टैंड में शि ट कराया गया।
गौरतलब है कि शहर के कंपनी बाजार में थोक सब्जी मंडी लगती थी। यहां से सब्जी प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों में जाती है। इस कारण कंपनी बाजार में हर रोज व्यापारियों की काफी भीड़ लग जाती थी। बाजार में काफी भीड़ लगने के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पाता था। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लेते हुए कंपनी बाजार को फिलहाल के लिए प्रतीक्षा बस स्टैंड में शि ट करने का निर्देश जारी किया था। कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियातन यह शि िटंग की गई है। निर्देश जारी होने के बाद बुधवार की सुबह ६ बजे तहसलीदार, निगम व पुलिस की उपस्थिति में शि िटंग का काम कराया गया।


बाजार में भीड़ कम करने का उद्देश्य
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखना जरूरी है। इस कारण पूर्व में ही शहर के गुदरी बाजार में लगने वाली सब्जी मंडी को अलग कर दिया गया था। यहां गांव से सब्जी बेचने आए किसानों के लिए कलाकेन्द्र मैदान में सब्जी बेचने की सुविधा दी गई है। ताकि गुदरी बाजार में भीड़ न लग सके। वहीं हरसागर तालाब के समीप भी सब्जी दुकानें लग रहीं हैं।


बस स्टैंड में है पूरी सुविधा
कोरोना वायरस को देखते हुए पूरे भारत में लॉकडाउन है। जिले में भी लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। धारा १४४ लागू है। इस कारण प्रतीक्षा बस स्टैंड से चलने वाली सारी बसें बंद कर दी गईं हैं। इस कारण प्रतीक्षा बस स्टैंड खाली पड़ा था। इसके मद्देनजर बस स्टैंड को प्रशासन ने बाजार के लिए उपयुक्त स्थल माना।

Categorized in: