अम्बिकापुर। सरगुजा रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने बिना जान की परवाह कर अपने – अपने थाना क्षेत्रों मे योद्धाओं की तरह डटे रहने वाले सरगुजा संभाग के पुलिस कर्मियों को नगद ईनाम देकर उनका हौंसला अफजाई किया है।

ज्ञात हो कि सरगुजा रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने पुलिस कर्मियों का मनोबल के उद्देश्य से कोविड -19 कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दिन-रात लॉकडाउन के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था बनाये जाने के मद्देनजर संभाग के पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन प्रत्येक जिले से एक टीआई, दो एस आई, दो एएसआई, दो प्रधान आरक्षक एवं पांच आरक्षकों को विगत दिनों नकद ईनाम देने की घोषणा की थी।

आईजी ने अपनी घोषणा के अनुरूप सरगुजा रेंज के पांचों जिलों सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया के कुल 104 पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया हैं। जिसमें सरगुजा 22, बलरामपुर व जशपुर से 25, सूरजपुर 20 , कोरिया 12 पुलिस स्टाफ को जिसमे निरीक्षक 2 उपनिरीक्षक 3 सहाउपनिरीक्षक 4 प्रधान आरक्षक 9 एवम् आरक्षक 86 शामिल है। ग्राउंड पर काम करने वाले आरक्षकों को ईनाम मे प्राथमिकता दी गई है, जो क्षेत्र मे दीवार की डटे रहकर कार्य कर रहे हैं। स्टाफ का मनोबल बनाए रखने के लिए लगातार नगद ईनाम दिया जा रहा है। आईजी के इस सरहानीय पहल से पुुुलिससकर्मियों में खुशी का माहौल हैं।

Categorized in: