रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 11 का व्यवसायी के तबीयत ठीक नहीं रहने के बाद व्यवसायी ने अपने को अपने लाज करीब 15 दिन से आइसोलेट कर लिया  था इस बीच व्यवसायी ने अपना कोरेना टेस्ट भी कराया तो कोरेना पॉजिटिव आने के बाद  पूरे मध्य बाजार को सील किए जाने लगा जिसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता सहित नगर वासियों ने कड़ी नाराजगी जताई लोगों ने कहा कि जब व्यवसायी यहां था ही नहीं तो पूरे बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित करने का क्या औचित्य है इस प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं एवं मध्य बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाने को तुगलकी फरमान बता रहे हैं। वही नगरवासियों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मुलाकात करके कंटेनमेंट जोंस यहां न घोषित किए जाने की गुजारिश की जिस पर एसडीएम ने मौके पर आकर वस्तु  स्थिति समझने की बात कहीं।

                                   

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के देर शाम नगर के बीच बाजार के व्यवसायी के कोरेना पॉजिटिव आने के बाद आज जब नगर के बीच बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए पूरे बीच बाजार को घेरे जाने लगा तो बीच बाजार के लोग आक्रोशित हो गए एवं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय गुप्ता, अशोक केसरी, अजय मनोकामना नीरज केसरी, जितेंद्र केसरी प्रकाश केसरी विनय, केसरी शक्ति सोनी सहित 50 से अधिक लोग पहुंचे जिन्होंने कहा कि जो व्यवसायी कोरेना पॉजिटिव आया वह अपने घर में न रह कर अपने लाज में रह रहा था ऐसे में बीच बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित करने का क्या औचित्य है इस पर एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने मौके पर आकर वस्तु स्थिति समझने की बात कही।

व्यवसायी ने दिया समझदारी का परिचय- युवा व्यवसायी का जब तबीयत कुछ खराब हुआ तो युवक ने समझदारी का परिचय देते हुए अपने को अपने बस स्टैंड स्थित लाज में आइसोलेट कर लिया जो 15 दिनों से अपने अपने लाज में में ही था इस बीच रविवार की देर शाम कोरेना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई।

पुलिस की उपस्थिति में हुआ घेराव- मध्य बाजार वासियों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर बांस बल्ली से बेरीगेट्स लगाए गए।तहसीलदार विवेक चंद्रा एवं सीएमओ सुमित मेहता भी उपस्थित थे।

इस संबंध में विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश ने भी बताया कि कोरोना पॉजिटिव है व्यवसायी ने बताया कि वह 15 दिनों से अपने लाज में रह रहा था।

इस संबंध में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि जब व्यवसायी द्वारा खुद को सेल्फ आइसोलेशन में अपने लाज में रखा था तो ऐसे में यहां पर कंटेनमेंट जोन घोषित करने का कोई औचित्य ही नहीं है।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि व्यवसायी अपने घर में नहीं था बल्कि अपने को खुद को अपने लाज में आइसोलेट कर लिया था ऐसे में शासन को पुनर्विचार किए जाने की आवश्यकता है।

Categorized in: