अंबिकापुर। कीटनाशक का सेवन किए वृद्ध की नौ दिन तक चले इलाज के बीच मौत हो गई। कॉलरी में काम करने वाले सूरजपुर जिला के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम सम्बलपुर निवासी मृतक के पुत्र बृजलाल ने पुलिस को बताया कि 26 मई को उसकी पत्नी पास के गांव में शादी कार्यक्रम में गई थी, वहीं उसका पुत्र प्रियांशु लटोरी बाजार में चिकन लेने के लिए गया था। बाजार से वापस आने के बाद वह दादा श्रीलाल एक्का 60 वर्ष को उल्टी करते देखा और इसकी जानकारी अपने पिता को दिया। घर पहुंचे बृजलाल अपने पिता से पूछताछ किया तो उन्होंने कीटनाशक का सेवन करने की जानकारी दी। स्वजन उन्हें होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान 4 जून को दोपहर 1.42 बजे वृद्ध की मौत हो गई।
कीटनाशक सेवन की दूसरी घटना में कोरिया जिला के चरचा थाना अंतर्गत ग्राम आमगांव निवासी रमेश कुमार यादव पिता स्व. शंकर यादव 35 वर्ष इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई उमेश यादव ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई रमेश गाड़ी चलाता था और शराब पीने का आदी था। 3 जून की रात को लगभग 8 बजे गांव के रामगोपाल ने बताया कि रमेश उसके घर के पास एक गिलास में कीटनाशक का सेवन करने के बाद गिलास यहीं फेंककर कहीं चले गया है। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे तो गिलास और कीटनाशक का रेपर पड़ा था। खोजबीन करते वे गांव के पुलिया के पास गए तो यहां रमेश सोया था। पूछताछ करने पर वह अपनी मर्जी से कीटनाशक का सेवन करना बताया। स्वजन उसे बैकुंठपुर अस्पताल ले गए, यहां से रिफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराए थे, यहां इलाज के दौरान 4 जून को वह दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

Categorized in: