अंबिकापुर। बाजार के पास बैठे 17 वर्षीय किशोर के ऊपर बैल चढ़ गया। इसकी जानकारी बालक ने बाजार से सामान लेकर लौटे पिता को दी। तीसरे दिन पेट में अत्यधिक दर्द होने पर स्वजन उसका इलाज कराने अस्पताल लेकर पहुंचे थे, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के करौंधामुड़ा भैयाथान का राहुल सारथी पिता राजधनी 17 वर्ष, बीते 12 जून की शाम को लगभग पांच बजे अपने पिता के साथ बाजार गया था। बाजार आने के बाद राहुल वहीं किनारे बैठ गया और उसके पिता बाजार करने चले गए थे। बाजार से सामान खरीदकर जब वे वापस लौटे, तो पुत्र राहुल वहीं बैठा था। उसने पिता को बताया कि बैल लड़ते हुए अचानक दौड़कर आए, उसे भागने का मौका नहीं मिल पाया और बैल उसके पेट में चढ़ गया, जिससे पेट में दर्द हो रहा था। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र घर चले गए थे। 15 जून को लड़के के पेट में असहनीय दर्द होने लगा, वह इसकी जानकारी स्वजन को दिया। स्वजन उसे निजी वाहन से सूरजपुर अस्पताल लेकर गए, यहां चल रहे उपचार के बीच रेफर करने पर 16 जून को उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान वह दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Categorized in: