गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। किशोरी को पढ़ाई व रहने-खाने की व्यवस्था करने के नाम पर अपने साथ लेकर आई महिला द्वारा तीन युवकों से उसकी आबरू का सौदा पिछले दो माह से किया जा रहा था। एक दिन मौका पाकर नाबालिग ने इस घटना की जानकारी अपने रिश्तेदार को दी। मामले की शिकायत थाने में करने पर पुलिस ने आरोपित महिला दलाल सहित तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना अंतर्गत रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपनी मौसी के साथ रहती थी। जनवरी माह में उसकी मौसी की सहेली आंचल प्रजापति जो गांधीनगर में किराए के मकान में रहती है वह स्वयं के अकेलेपन की बात कह दो माह पूर्व उसे अपने घर ले आई थी। यहां महिला द्वारा तीन युवकों यशवंत, अविनाश व राहुल से किशोरी के अस्मत का सौदा किया जाने लगा। युवक किशोरी से दुष्कर्म तक किए। इसका विरोध करने पर उसे युवकों व महिला द्वारा तरह-तरह की धमकी दी जाती थी। कुछ दिनों पूर्व जब किशोरी उक्त महिला के साथ घूमने के लिए निकली तो रास्ते में उसकी मौसी मिल गई, इसके बाद किशोरी अपनी मौसी के साथ चली गई और उसे घटना की जानकारी दी। मामले की शिकायत थाने में किए जाने पर पुलिस नेअपराध दर्ज करते हुए आज चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Categorized in: