अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। ब्लॉक कांग्रेस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रम न करते हुए कुसमी के कस्तूरबा गर्ल्स हॉस्टल में रखे गए क़वारन्टीन सेंटर में लोगो को न्याय किट सूखा राशन, मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया। वहीं युवा कांग्रेस ने भी कुसमी में राहुल गांधी जन्मदिन कोरोना न्याय किट, सूखा राशन व मास्क, सेनेटाइजर जरूरतमंदों को वितरण कर मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जनपद पंचायत के अध्यक्ष हुमंत सिंह, जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुज्जसम अली, पूर्णिमा समेरिया, सोनू अली, छत्रपति, बालेस्वर, ललित निकुंज, एल्डरमैन सुशिल दुबे, विक्रम गुप्ता, युवा कांग्रेस अफरोज आलम राजू, सद्दाम खान, संदीप, मिथलेश गुप्ता, सुनील सेन सहित युकां के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Categorized in: