भैयाथान (दीपक गुप्ता) वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के तहत् कलेक्टर सूरजपुर रणवीर शर्मा के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. आर एस सिंह के मार्गदर्शन में आईडीएसपी नोडल अधिकारी एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ राजेश कुमार के द्वारा ग्राम – बंजा स्थित एकलव्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर सह राहत शिविर का भ्रमण किया गया। जहां पर प्रवासी मजदूरों को शरण प्रदान किया गया है जहां सभी प्रवासी मजदूरों का व्यतिगत तौर पर मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग किया गया, व अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे स्टाफ को भी उचित परामर्श प्रदान किया गया। इस संक्रमण काल में लोगों में मानसिक तनाव का होना स्वाभाविक है ,ऐसे में सभी का विशेष काउंसलिंग कर सभी को तनाव से बचने के आवश्यक उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सभी लोगों को तनाव से छुटकारा पाने के लिए अनावश्यक नशा व शराब का सेवन नहीं करने हेतु विशेष आग्रह किया गया एवं योग व शारीरिक व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने हेतु सभी को सलाह दी गई , इसके साथ ही सभी को बार-बार 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोने, मास्क का समुचित उपयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने तथा प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के आवश्यक दिशानिर्देशों को मानने के लिए सभी से अनुरोध किया गया, ताकि कोरोना के संक्रमण को कम किया जा सके। 14 दिवस क्वॉरेंटाइन पूरा करके जाने वाले प्रवासी मजदूरों को बताया गया कि यहां से जब वह घर पर जाएंगें तब भी सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश जो समय-समय पर दिए जाएंगे उनका पालन घर पर रहने के दौरान भी करना अनिवार्य होगा।

इस दौरान जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (कोविड-19) की काउंसलिंग टीम में डाॅ एसके नायक आयुष चिकित्सा अधिकारी, अमित चौरसिया नेत्र सहायक अधिकारी, एवं क्वॉरेंटाइन मेडिकल टीम ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी वह कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी उपस्थित थे।

Categorized in: