ओड़गी लव दुबे- मुख्यालय के दूरस्थ अंचल के ग्राम पंचायत छतौली बीजो के रोजगार सहायक पुनिता सिंह के द्वारा रोजगार गारंटी के कार्य में फर्जी मस्टरोल भरकर लाखों रुपए का गमन किया गया है, छतौली बीजों के उपसरपंच आशा कुंवर के द्वारा शिकायत कर के बताया है कि वृद्धा पेंशन हितग्राही एवं परिवार के सदस्यों के नाम से भी फर्जी मस्टर रोल भरकर पैसा आहरण कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि दूरस्थ अंचल के ग्राम पंचायत होने के कारण विभागीय अधिकारियों के द्वारा भी क्षेत्र में दौरा एवं निरीक्षण नही करने के कारण वहां के रोजगार सहायकों का हौसला बुलंद है और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, ग्रामीणों के द्वारा बताया गया हम बहुत उम्मीद से कलेक्टर जनदर्शन में जाते हैं की शिकायत करने पर जांच पश्चात कार्यवाई होगा परंतु शिकायत के दो महीने बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा न तो जांच किया जाता है ना तो इस पर कार्रवाई की जाती है , कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत तो करते हैं परंतु कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, इस कारण अब जनदर्शन से भी जनता का मोहभंग होता जा रहा है अब जनता शिकायत के बजाय लिखित आवेदन देकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

रोजगार सहायक को दिया गया है दो पंचायत का प्रभार- मुख्यालय के अधिकारी रोजगार सहायक के ऊपर इतना मेहरबान है कि शिकायत होने के बाद भी कार्रवाई करने के बजाए रोजगार सहायक को दो जगह का प्रभारी दे दिया गया है ग्राम पंचायत केसर अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत छतौली बीजों का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोजगार सहायक का पहुंच कितनी लंबी है।

Categorized in: