बलरामपुर – जिला मुख्यालय में चार लाख की चोरी की गुत्थी अभी तक सुलझ ही नहीं पाई थी कि गत रात्रि चांदो रोड कान्हा कलेक्शन कपड़ा व्यवसाई की दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा दीवार तोड़कर 11 हजार रुपए नगद लेकर चोर रफूचक्कर हो गए ।
इस घटना की जानकारी व्यवसाई ने पुलिस को दी है कान्हा कलेक्शन के संचालक अमित गुप्ता ने बताया कि रात्रि में दुकान बंद करके घर चला गया था सुबह दुकान खोल कर देखा तो दुकान का दीवार टूटा हुआ है और गल्ला से 11 हजार नगद राशि गायब है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा बलरामपुर थाना में की गई ।
इन दिनों बलरामपुर जिला मुख्यालय में चोरी की वारदात बढ़ने लगी है कुछ दिनों पहले सिंचाई कॉलोनी में एक भृत्य के घर से लगभग चार लाख की चोरी ताला तोड़कर चोरों ने की थी जिसकी सुराग आज तक बलरामपुर पुलिस नहीं लगा पाई है कहा जा रहा है कि चोर दुरुस्त पुलिस सुस्त का कहावत चरितार्थ हो रहा है ऐसा लगता है कि इन दिनों बलरामपुर जिला मुख्यालय में रात्रि पेट्रोलिंग नहीं हो रहा है ।

Categorized in: