दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- भैयाथान विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित डेंजर जॉन बतरा जलाशय मंगलवार को नहाते समय देवचरण पैकरा वर्ष 17 पानी में डूब गया। जलाशय समीप गाय चरावाह युवकों के शोर मचाने पर लोग पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। मौके पर करंजी पुलिस पहुंची, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

करंजी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत राई निवासी पुरन पैकरा का पुत्र देवचरण अकेले घूमते-घेमते बतरा बतरा जलाशय में नहाने गया था। इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को भी नहीं था। नहाते समय वह गहरे पानी में समा गया और वह पानी में डूब चुका था, तालाब से बाहर निकल कर शोर मचाने लगे। देखते ही देखते तालाब के आस-पास बड़ी संख्या में लोग जुट गए। करीब दो घंटे बाद युवकों ने शव को बाहर निकाला। देवचरण अपने घर मे सबसे था और एकलौता पुत्र था, और उनके 3 छोटे-छोटे बहन है। अचानक हुई उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Categorized in: