अंबिकापुर – बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर में कूड़ाकु जनजाति के 2 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में भाजपा महामंत्री अनुराग सिंह देव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व टीएस सिंह देव को ट्वीट करते हुए कहा है कि यदि आप की सरकार में गरीबों के कुपोषित बच्चों को भोजन इलाज ना मिले तो आप की कुर्सी किस काम की नहीं है ।

सिंहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा महामंत्री अनुराग सिंह देव ने पूरे मामले में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार में गरीबों को भोजन व इलाज नहीं मिल पाता है तो यह सरकार व सरकार की कुर्सी किसी काम की नहीं है बता दें कि बरतीकला समीप भगवानपुर ग्राम पंचायत का आश्रित ग्राम केनापारा है। जहां कोडाकू बस्ती में बिफन राम कोडाकू बेटी के दो पुत्रों (नाती) के साथ रहता है। इनमें 2 साल के छोटे नाती की मौत 10 अगस्त को मौत हो गई थी, जो कुपोषित था। बिफन का दूसरा 7 वर्षीय नाती है। बेटी की मौत के बाद दामाद बच्चों को नाना के पास छोड़कर भाग गया था। वह दोनों नाती का भरण पोषण परिवार से अलग घर में रहकर करता था।

जिस बच्चे की मौत कुपोषण के बाद बीमार होने से हुई, उसके तीन भाइयों की मौत जन्म के 24 घण्टे के भीतर हो गई थी। इतना ही नहीं महिला को किसी भी शासकीय योजना का लाभ भी नहीं दिलाया गया। और न ही आंगनबाड़ी केंद्र में दूध अंडा दिया गया । इस वजह से एक साल पहले कुपोषण की वजह से उसकी भी मौत हो गई। वहीं पड़ोस की महिला फुलबसिया ने बताया कि जितने भी बच्चे जन्म लेते थे सभी कुपोषित होते थे, बच्चों की मां भी कुपोषित थी। इससे उसकी भी जान चली गई।

Categorized in: