मनेंद्रगढ़! शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा नौवीं एवं कक्षा छठवीं में नव प्रवेशी छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, का स्वागत किया, स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंच पर वार्ड नंबर पांच के पार्षद इमरान , पार्षद 19 अजय जयसवाल ,वार्ड नंबर 1 के पार्षद शहीद खान , ब्लाक कांग्रेस के प्रवक्ता शुद्धू लाल वर्मा ,महिला कांग्रेस की शगुफ्ता बख्श , पार्षद प्रमिला सूर्यवंशी, वार्ड नंबर 18 के पार्षद अनिल प्रजापति आशीष राय उपस्थित थे। कुलदीप नामदेव द्वारा राज्य गीत-“अरपा पैरी के धार, एवं सादिया के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया । शाला प्रवेश उत्सव में स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रभा पटेल ने-कोरिया के मेरिट में आने वाली दिशा सोनी एवं मानसी अग्रवाल के विशिष्ट उपलब्धि एवं विद्यालय की कार्यशैली को भूरी भूरी प्रशंसा की। शाला प्रबंधन समिति एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी द्वारा कोरिया जिले के मेरिट प्रथम छात्रा दिशा सोनी को 21 सौ नगद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभा पटेल के द्वारा दिशा सोनी टॉपर छात्राओं को 11 सौ रू नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल द्वारा माध्यमिक विद्यालय के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम अध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने- विद्यालय की विशिष्ट उपलब्धि के लिए शिक्षिको के कार्यों की प्रशंसा करते हुए यह आशा व्यक्त किया कि विद्यालय निरंतर ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा। उन्होंने विद्यालय के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा दिशा सोनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रदर्शन नरायण प्रसाद तिवारी एवं कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं एवं 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं एवं परीक्षा प्रभारी टी विजय गोपाल राव कुशल प्रबंधन की भी चर्चा की गई। शाला प्रवेश उत्सव में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Categorized in: