मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! शहर के लोक निर्माण विभाग तिराहे के पास बुधवार को आरटीओ के द्वारा वाहनों की जांच एसडीएम मनेंद्रगढ़ की उपस्थिति में किया गया इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया था ! मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ के द्बारा लोक निर्माण विभाग तिराहे के पास वाहनों की जांच एसडीएम की उपस्थिति में शुरू की गई ! वाहनों की जांच के दौरान आरटीओ द्वारा चालक का लाइसेंस व वाहन संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई ! बिना दस्तावेज के पाए गए वाहन चालकों पर आरटीओ के द्वारा कार्यवाही की गई है ! आरटीओ द्वारा की जा रही वाहन जांच के दौरान वाहन चालकों में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था तथा हड़कंप मच गया था बहुत से वाहन चालक भागते नजर आए !

Categorized in: